गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। लंबे समय से बीमार चल रहे सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) 40 वर्षीय सुनील बेसरा का निधन रांची रिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार की अलसुबह हो गया। वे भलकुद्दर पंचायत के बैजूबांक गांव के रहनेवाले थे। मृतक सहायक अध्यापक का शव गांव पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के चित्कार से लोगों का कलेजा फट रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र छोड़ गए हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया भैयालाल मुर्मू मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। मौके पर मुखिया ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। बताया गया कि सुनील बेसरा लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनों ने 14 अगस्त को इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरूवार सुबह साढ़े तीन बजे उन्होंन...