गिरडीह, अक्टूबर 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के भिखी घाटी के पास एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना में पिपराटांड़ निवासी पूरन हांसदा (26 वर्ष) पिता चंदू हांसदा और गोबरदहा निवासी जिम हांसदा की 50 वर्षीय पत्नी ज़ख्मी हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को गावां अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घनाग्रस्त सवारी वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...