Gridih News: सवारी गाड़ी के धक्के से पिता का पैर टूटा, बेटी बची
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ स्थित तिसरी-चंदौरी मुख्य सड़क पर शनिवार रात तेज रफ्तार में जा रही सवारी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक मानियल सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक में बैठी उनकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गई है और उसे खरोंच तक नहीं लगी है। बताया गया कि जमुनियाटांड़ निवासी मानियल सोरेन शनिवार शाम अपनी छोटी बेटी को लेकर तिसरी बाजार गए थे।
घटना का विवरण बाजार से सामान लेकर मानियल सोरेन अपनी बेटी को बाइक में बैठाकर जमुनियाटांड़ स्थित घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बेकाबू सवारी गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद मानियल सोरेन सड़क पर गिर गए। वहीं उनकी बेटी सड़क के किनारे जा गिरी। इस घटना में बाइक चालक मानियल सोरेन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.