Gridih News: सलैया में छज्जा गिरने से दबकर मां-बेटे की हुई मौत, राजमिस्त्री घायल
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र की बदडीहा-1 पंचायत स्थित सलैया गांव में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन छज्जा के ढह जाने से मां और जवान बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि राजमिस्त्री घायल है। बताया गया कि आंगन की दीवार पर बना लगभग 48 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा आरसीसी छज्जा अचानक भरभराकर ढह गया। भारी स्लैब के मलबे में दबने से मां और उनके जवान बेटे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतकों की पहचान सुनीता देवी (45), पति लट्टू यादव तथा उनके 19 वर्षीय बड़े पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे दोनों घर के आंगन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.