Gridih News: सर्राफा दुकानों की साप्ताहिक बंदी स्थगित
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: गिरिडीह। सर्राफा संघ गिरिडीह ने आगामी दुर्गापूजा, धनतेरस एवं छठ पूजा को देखते हुए प्रत्येक बृहस्पतिवार को होने वाली साप्ताहिक बंदी में अस्थायी परिवर्तन किया है। संघ ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है। संघ के अनुसार पूर्व में सर्वसम्मति से हर बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया था। त्योहारी सीजन में ग्राहकों की सुविधा और बाजार की मांग को देखते हुए अब बृहस्पतिवार को भी दुकानें खुली रहेंगी। छठ पूजा के बाद साप्ताहिक बंदी के संबंध में संघ द्वारा पुनः सूचना दी जाएगी। संघ ने त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.