Gridih News: सर्प व जंगली बिरनी के काटने से दो घायल
गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के चेरवा निवासी 24 वर्षीय चंपा देवी पति गोवर्धन प्रसाद विषैले सांप के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला खेत की ओर गई थी। जहां एक विषैले सांप ने काट लिया। परिजन गंभीर स्थिति में गावां सीएचसी लेकर आए जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं एक अन्य घटना में सिरी निवासी कालेश्वर यादव पिता बिरजू यादव जंगली बिरनी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घर से कुछ दूरी पर जंगल गए थे। जहां अचानक जंगली बिरनियो ने उनपर हमला कर दिया। किसी प्रकार भाग कर घर आए। उन्हें आनन फानन में परिजनों ने सीएचसी लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.