Gridih News: सरिया में बदहाल बिजली को दुरुस्त करने के लिए जीएम को सौंपा ज्ञापन
गिरडीह, नवम्बर 4 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए सुधार की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 2 नवंबर 2026 को महाप्रबंधक विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी, गिरिडीह को लिखित आवेदन सौंपकर क्षेत्र की बिजली समस्याओं से अवगत कराया है। आवेदन में अध्यक्ष ने कहा है कि सरिया बाजार एक प्रमुख व्यवसायिक मंडी है, लेकिन यहां बिजली की व्यवस्था बेहद खराब है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। सरिया बाजार में 11 हजार वोल्ट का तार काफी पुराना और जर्जर हो चुका है, जो बार-बार टूटकर गिरता रहता है। इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.