Gridih News: सरिया में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
गिरडीह, सितम्बर 2 -- Gridih News: सरिया में नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार को शुरू हुआ। मैच का विधिवत उदघाटन विधायक नागेन्द्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह, समाजसेवी संदीप तरवे, झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल, भाजपा नेत्री रजनी कौर, रीता माथुर के साथ नप उपाध्यक्ष सुशील मंडल के अलावा विजय सिंह, मुरली मंडल,आशीष बोर्डर आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर औपचारिकता की साथ ही खिलाड़ियों से परिचय लिया। मैच की शुरुआत से ही गिरिडीह की टीम कोडरमा पर भारी पड़ने लगी और दो गोल दाग दिया। मैच पूरी होने तक गिरिडीह पूरी तरह हावी हो गई और कोडरमा को 05 गोल दाग दिया जबकि कोडरमा मात्र 02 गोल ही कर सका। इस प्रकार गिरिडीह ने मैच को 05-02 से जीत लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.