Gridih News: सरिया में पक्का सर्विस रोड की मांग पर जेएलकेएम का धरना शुरू
गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पक्का सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर जेएलकेएम ने बुधवार से धरना शुरू कर दिया। जेएलकेएम ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के तहत धरना, भूख हड़ताल और आमरण अनशन जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। जेएलकेएम का कहना है कि क्षेत्र के लोग पिछले दो वर्षों से ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर पक्का सर्विस रोड की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसके कारण आम जनता के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कहीं कीचड़ तो कहीं धूल की समस्या बनी हुई है। लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.