Gridih News: सरिया में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, प्रशासन भी अलर्ट
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। शारदीय दुर्गा पूजा को लेकर सरिया प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की आराधना के लिए जगह-जगह भव्य पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। वहीं, पुराने पूजा स्थलों और मंदिरों में भी तैयारियां तेज हैं। पूजा समितियां पंडालों को आकर्षक रूप देने में जुटी हैं। त्योहार को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है। पूजा समितियों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड में है। सरिया प्रखंड के बागोडीह, बगोदर, केशवारी, नावाडीह, मायापुर, चिचाकी समेत विभिन्न गांवों में पूजा समितियां सक्रिय होकर पंडालों को सजाने-संवारने में जुटी हैं। वहीं, सरिया नगर पंचायत क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी, चिल्ड्रन पार्क, भगतला काली मंदिर, वसु श्री कोठी तथा केस्टो काली दुर्गा मंदिर सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.