Gridih News: सरिया में झुंड से बिछड़े हाथी ने जमकर मचाया उत्पात
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया क्षेत्र में झुंड से बिछड़े एक हाथी ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। हाथी सिंगदाहा जंगल से निकलकर फकीरापहरी होते हुए पोटमा गांव में प्रवेश कर गया। इस दौरान हाथी ने दो स्थानों पर तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथी राजदह धाम के जंगल की ओर निकल गया। जानकारी के अनुसार, हाथी ने सबसे पहले फकीरापहरी गांव में गणेश रजक की चहारदीवारी को तोड़ दिया। इसके बाद पोटमा गांव पहुंचकर संजय पासवान के कैंपस में तोड़फोड़ की। हाथी के इस उत्पात से दोनों ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हाथी के गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.