Gridih News: सरिया में खेत ग्राम मजदूर सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
गिरडीह, नवम्बर 22 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। भाकपा माले के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) का दो दिवसीय आठवां राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को सरिया के शौंडिक धर्मशाला में शुरू हुआ। कार्यक्रम में बिहार, बंगाल, ओडिशा, यूपी, केरल, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में प्रतिनिधियों ने हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन से जुलूस निकालकर सभा स्थल तक मार्च किया। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़, एसआईआर की धांधली बंद करो, खनिज अधिनियम वापस लो के नारे गूंजते रहे। उक्त मार्च स्टेशन परिसर से चलकर पूरे सरिया बाजार का भ्रमण करते हुए ठाकुरबाड़ी मैदान पहुंचा। यहां आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.