गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया हाई स्कूल स्टेडियम में एक सितंबर से आयोजित होनेवाले ऐतिहासिक नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्लब की बैठक गुरुवार सरिया स्टेडियम में हुई। बैठक में टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कमेटी में राजू मंडल अध्यक्ष, अनूप पांडेय (जिप सदस्य) और हरिहर मंडल को संयोजक, राजेश मंडल को सचिव, राजेश यादव को उपसचिव, सुनील मंडल व मणिकांत विश्वास को कोषाध्यक्ष, आजाद मंडल को उपाध्यक्ष तथा आदित्य पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ एक सितंबर को महिला फुटबॉल टीमों के उद्घाटन मैच से होगा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: स्वतंत्रता कप फुटबॉल टूर्नामेंट 31 से जिला स्तरीय इस प्रति...