Gridih News: सरिया बीडीओ को कुसमाडीह के ग्रामीणों ने छह घंटे के बाद छोड़ा
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: सरिया। सरिया के कुसमाडीह पंचायत सचिवालय में गुरुवार रात छह घंटे के बाद बंधक बनाए गए बीडीओ को छोड़ा गया। बतला दें कि गुरुवार शाम एसआईआर के कार्य हेतु सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी सर्वेक्षण में कुसमाडीह पंचायत भवन गए हुए थे। जहां वीडियो बनाने के मामले को लेकर हुए तनातनी एवं मारपीट के बाद ग्रामीणों ने बीडीओ समेत अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की थी और सरिया बीडीओ को सार्वजनिक रुप से माफी मांगने की मांग पर देर रात तक अड़े रहे थे। सूचना मिलने पर सरिया एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, सीओ संतोष कुमार समेत सरिया, बिरनी, भरकट्ठा, बगोदर, डुमरी, निमियाघाट, पीरटांड़ एवं गिरिडीह पुलिस कुसमाडीह पहुंच गई। फिर करीब रात 11 बजे ग्रामीणों ने सशर्त बीडीओ को रिहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.