गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: सरिया। सरिया खुर्द पंचायत क्षेत्र के लोगों ने पंचायत को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए पक्की सड़क निर्माण की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरिया को आवेदन देकर सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने का आग्रह किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि सरिया खुर्द पंचायत क्षेत्र को सरिया के मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। वर्तमान में रेलवे द्वारा मार्ग की घेरेबंदी करने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। पंचायत क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ सड़क की जरूरत भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रोला-एदला-हरली में पक्की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। इनमें केशवारी...