गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: सरिया। सरिया को जिला बनाने की मांग के लिए सरिया अनुमंडल मुख्यालय में अनशन पर बैठे जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों से मिलने डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो गुरुवार शाम को पहुंचे। उन्होंने समिति के संयोजक त्रिभुवन मंडल से पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक जयराम ने कहा कि सरिया को जिला बनाने की मांग को वे विधानसभा में उठाएंगे। ये भी कहा कि गिरिडीह जिले की जनसंख्या 32 लाख के करीब है। ऐसे में सरिया को जिला बनाकर गिरिडीह के बढ़ते बोझ को हल्का कर विकास की नई दिशा प्रदान की जा सकती है। जयराम महतो के अनशन स्थल पर पहुंचने की सूचना पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...