गिरडीह, जुलाई 10 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र और डुमरी थाना सीमा से सटी रतनाडीह गांव के बैरगी नदी पुल के समीप गुरुवार को बोरी में बंद एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी सड़-गल चुका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी किनारे फेंके जाने की आशंका जता रही है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़ी एक संदिग्ध बोरी पर पड़ी। आशंका होने पर लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना सरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरी खोलकर देखा तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। अत्यधिक सड़-गल जाने के क...