गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के खेसकरी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने चेन्नई में पदस्तापित बैंक मैनेजर संतोष कांत के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने 40 हजार नगद समेत लगभग 5 लाख के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि संतोष कांत का परिवार सरिया में रहता है, जबकि खेसकरी स्थित उक्त मकान में नियमित रूप से कोई नहीं रहता था। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही वहां आते-जाते थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बनाया। बैंक मैनेजर की मां ने शनिवार को सरिया पुलिस को घटना की सूचना दी है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: शाखा प्रबंधक के घर जेवर सहित 55 लाख की चोरी जिसमें उन्होंने 40 हजार नगदी सोने, चांदी के जेवरात और बर्तन मिलाकर कुल पांच लाख की...