गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बागोडीह पंचायत के कोलहरिया गांव में शनिवार को वर्षों पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर आमने-सामने हो गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए। मारपीट में कई लोगों के सिर फट गए, जबकि कुछ लोगों के हाथ टूटने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पहले बगोदर में प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है。

ज़मीन विवाद एसडीएम कोर्ट तक पहुंच चुका है जमीन विवाद : बताया जाता है कि कोलहरिया गांव निव...