Gridih News: सरगही के दौरान घर में घुसा संदिग्ध, 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल के साथ धराया
गिरडीह, सितम्बर 15 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत के मायाराम टोला में रविवार रात अंतिम प्रहर तीन बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीज व्रत को लेकर सरगही करने के लिए उठीं महिलाओं को घर में किसी व्यक्ति की मौजूदगी का आभास हुआ। इसकी सूचना सभी ने परिवार के मुखिया बच्चू सिंह को दी। हल्ला होते देख उनके पुत्र ने मोबाइल से स्थानीय लोगों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक ने अपना नाम लालबाजार निवासी मो. इमरान बताया है। स्थानीय निवासी अनिल राय ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि शुभम कुमार के आवास में कोई व्यक्ति घुसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बबलू सिन्हा, मनोहर मोदी, भुनेश्वर विश्वकर्मा, उपेंद्र राय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.