गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को गुरूवार को झामुमो जिला कार्यालय में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि सोनू झारखंड आंदोलन से उपजे हुए ऐसे कोहिनूर हीरा थे, जिसकी चमक संगठन और सरकार दोनों पर थी। साधारण कार्यकर्ता से लेकर मंत्री पद तक सफर उनका संघर्षपूर्ण जीवन की एक महागाथा है। समय के कालचक्र ने आज उन्हें ओझल किया है। लेकिन उनके विचारधारा, संघर्ष और समर्पण को लेकर सभी आगे चलते रहेंगे। मेयर प्रमिला मेहरा ने कहा कि सोनू के निधन से गिरिडीह को बड़ी क्षति हुई है। डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि गिरिडीह शहर को मॉडल बनाने का उनका सपना था। उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि हमारे अभिभावक नहीं रहे। पार्टी संगठन के प्रति उनके विचार और संघर्ष को कभी नहीं भूला जाएगा। उ...