Gridih News: सरकारी जमीन अतिक्रमण के विरोध में चौथे दिन भी धरना जारी
गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी अंचल के लक्ष्मीपुर गांव में सरकारी गैर-मजरूआ जमीन के अतिक्रमण के खिलाफ समाजसेवी मंटू शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। सोमवार से शुरू इस धरने पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा खाता संख्या 73, प्लॉट 273, रकवा 15 एकड़ 28 डिसमिल गैर-मजरूआ सरकारी जमीन पर जबरन अतिक्रमण किया जा रहा है। इसी जमीन पर मकान भी बनाए जा रहे हैं। काफी पहले अंचल अधिकारी द्वारा इस जमीन पर सरकारी बोर्ड भी लगाया गया था, इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं रोका गया। धरनास्थल पर बैठे मंटू शर्मा ने कहा कि यदि 15 एकड़ 28 डिसमिल सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया तो शनिवार से यह आंदोलन भूख हड़ताल में तब्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.