Gridih News: सम्मेदशिखर मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: पीरटांड़। शाश्वत तीर्थराज सम्मेदशिखरजी मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। पर्व के निमित विभिन्न जिनालयों एवं धार्मिक स्थलों पर साधु-संतों के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा एवं सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मधुबन स्थित तमिलनाडु भवन में विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बीच साधनारत मुनि 108 श्री सुयत्न सागर जी महाराज का भव्य पिच्छी परिवर्तन समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूरा किया गया। बतला दें कि सम्मेदशिखर मधुबन में अष्टान्हिका महापर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। साधु संतों के सानिध्य में जगह जगह पूजा विधान व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मधुबन स्थित तमिलनाडु भवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.