Gridih News: सम्मान समारोह में झामुमो नेता का स्वागत
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया ठाकुरबाड़ी टोला में रविवार को एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय लोगों द्वारा मुख्य अतिथि नारायण पाण्डेय को फूलमाला एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित करने के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन शंभूनाथ पाण्डेय एवं जागेश्वर मंडल ने किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने नारायण पाण्डेय को अपने-अपने इलाके की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने मुख्य रूप से नगर पंचायत के अंतर्गत नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और सफाई जैसी समस्याओं से रूबरू करवाया। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की प्रतीक्षा की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Jahan...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.