Gridih News: सभी सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली हो: राजेश
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह। झारखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में सुधार के साथ कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली की मांग सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने की है। बिरनी प्रखंड के राजेश कुमार ने कहा कि आज डिजिटल युग है और सरकार डिजिटल झारखंड की बात कर रही है, लेकिन अधिकांश सरकारी स्कूल आज भी डिजिटल सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों में कंप्यूटर पहुंचे हैं, लेकिन प्रशिक्षित ऑपरेटर नहीं होने से धूल खा रहे हैं।कई स्कूलों के भवन जर्जर हैं, बेंच-डेस्क, शौचालय, पेयजल, पुस्तकालय और प्रयोगशाला की कमी है। सरकार को भौतिक सत्यापन कराकर सुधार कार्य शुरू करना चाहिए। कंप्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है, लेकिन ऑपरेटर के बिना संभव नहीं है। आज नामांकन, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति, जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.