Gridih News: सफल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के धरवेझाबा में सूर्यवंशी राजपूत घटवाल विकास समिति द्वारा अपने समाज के मैट्रिक, इंटर और स्नातक के उर्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंझने मुखिया रूपाश्री सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह व जिला कोषाध्यक्ष सुनील सिंह उपस्थित थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा से ही समाज विकास संभव है। अभिभावक अपने बच्चे और बच्चियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, जिससे वे आगे चलकर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। वक्ताओं ने समाज में फैले कुरीतियों को भी दूर करने पर बल दिया। साथ ही समाज की मजबूती एवं महिलाओं की भागीदारी पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप सिंह व मंच संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.