गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: ​गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में रविवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने युवक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के कमरशाली (वार्ड नंबर-20) निवासी गुड्डू शर्मा के रूप में हुई है। ​

ब्लैकमेलिंग और शादी तुड़वाने का आरोप नगर थाना क्षेत्र की युवती ने नगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर उक्त युवक पर कई आरोप लगाए हैं। जिसमें बताया गया है कि कॉलेज के दौरान गुड्डू शर्मा से उसकी जान पहचान हुई थी। गुड्डू जबरन शादी का दबाव बनाने लगा और मना करने पर रास्ते में बदसलूकी करने लगा। आरोपी ने फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया तथा उसके भाई व पिता को जान से मारने तक की धमकी दी। जब पीड़िता ...