Gridih News: सदर अस्पताल के पूर्व डीएस का शव लखारी के एक कुएं से बरामद
गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह/पचम्बा, हिटी। सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी डॉ. बीएन झा का शव सोमवार को लखारी के एक कुएं से बरामद किया गया है। शव के कुएं में होने की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल की। डॉ. बीएन झा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद उनका शव कुएं में मिला है। सबसे पहले स्थानीय लोगों ने कुएं में शव को तैरता देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पचंबा थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.