Gridih News: सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
गिरडीह, नवम्बर 19 -- Gridih News: राजधनवार। तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा के पास बुधवार को हुए एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान किशगो गादी निवासी गिरधारी तुरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, लीलावती देवी अपने परिजनों के साथ डोरंडा मंदिर में शादी से जुड़ी एक रस्म (वर-वधू देखने-दिखाने के कार्यक्रम) में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग एक ऑटो से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घंघरीकुरा के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लीलावती देवी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए राजधनवार रेफरल अस्पताल पहुँचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.