गिरडीह, अक्टूबर 5 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के केशवारी एवं खेशकरी निवासी दो युवकों की मौत से उनके परिवारों और गांवों में शोक का माहौल है। एक घटना में खेशकरी निवासी बी. फार्मा छात्र शशि कांत वर्मा (19) की गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में शनिवार को मौत हो गई, जबकि केशवारी निवासी बिपिन राणा (32) की मुंबई में सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। खेशकरी निवासी प्रदीप कुमार कुशवाहा के इकलौते पुत्र शशि कांत वर्मा शनिवार को गिरिडीह में सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि बाइक पर सवार जमुआ प्रखंड के चुंगलखार निवासी एक अन्य युवक की भी घटनास्थल पर मौत हो गई। शशि कांत बी. फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। इकलौते पुत्र की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, केशवारी निवासी नारायण राणा के 32 वर्षीय पुत्र बिपिन राणा की ...