Gridih News: सड़क हादसे में घायल वकील महतो की इलाज के दौरान मौत
गिरडीह, नवम्बर 25 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदलो निवासी वकील महतो (51) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि दो दिन पूर्व सरिया रोड के दोंदलो मिडिल स्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में वकील महतो और महेंद्र पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज धनबाद के सीएमसी हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के क्रम में मंगलवार को वकील महतो ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवा कर धनबाद से घर लाया गया। शव पहुंचते हीं परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। बता दें कि बगोदर इलाके में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जो चिंता का विषय बनता जा रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.