Gridih News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बगोदर सड़क हादसे में युवक की मौत Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर- सरिया मुख्य मार्ग पर स्थित बीएड कॉलेज के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। वह विष्णुगढ़ प्रखंड के बंराई पंचायत का रहनेवाला था। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार बाइक से सरिया से बगोदर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना पर भाजपा नेता आशीष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.