गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में मां की मौत के बाद डेढ़ साल के मासूम से मां की ममता छिन गई। हृदय विदारक घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हाड़ोडीह गांव की है। मृतका लक्ष्मी देवी (20 वर्ष) का पति पवन तुरी सिकंदराबाद में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी एक माह पूर्व अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ चतरो के रमनोटांड़ स्थित मायके गई थी। मंगलवार रात सड़क किनारे बैठी उसकी मां प्रमिला देवी (50 वर्ष) और लक्ष्मी को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे में प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मी ने धनबाद में इलाज के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Balia News: राखी बांधने जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत मासूम बाल-बाल बच गया। रक्षाबंधन के दिन मायके से बेटी की अर्थी निकली और ससुराल हाड़ोडीह में अंतिम संस्कार किय...