गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: देवरी। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देवरी के जमा दो राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सांखो एवं जनार्दन सिंह उच्च विद्यालय चतरो में शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूली छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न प्रकार के आपसी झगड़े में बीएनएस के तहत लगने वाले सुसंगत धारा एवं सजा संबंधित जानकारी दी। गावां अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार महतो एवं देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी की अगुवाई में उक्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्कूली बच्चों को भारतीय न्याय संहिता बीएनएस एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बीएनएसएस के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Gridih News: देवरी व भेलवाघाटी के 16 लोगों को मिला खोया हुआ मो...