Gridih News: सड़क में दो फीट गड्ढे में फंसकर पलटा मवेशी लदा ऑटो
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना रोड पर सड़क के बीचोबीच बने गहरे गड्ढे में बुधवार शाम एक मवेशी लदा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो का पहिया करीब दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे में फंस गया और वह पीछे की ओर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ऑटो में लदा मवेशी और चालक बाल-बाल बच गए। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
सड़क की खस्ता हालत बेंगाबाद-छोटकी खरगडीहा मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। 10 किलोमीटर के इस मार्ग में 50 से अधिक बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सबसे बुरा हाल बेंगाबाद चौक और छोटकी खरगडीहा बाजार का है, जहां सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.