गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत बलहारा पंचायत के डलवा मोड़ से कोनमरवा, बभनी, कठौवा होते हुए तारानाखो तक सड़क की बदहाली और पुल निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सड़क एवं पुल की समस्या पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की स्थिति जर्जर है और कई स्थानों पर पुल-पुलिया की सुविधा नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी होती है। सड़क की बदहाली का असर क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। वहीं, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने सहित रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि सुगम ...