गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: बेंगाबाद। छोटकी खरगडीहा से पंचायत भवन जाने वाली आरईओ विभाग की सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढों में जलजमाव के कारण मुख्य मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है। इस लचर व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय मुखिया सुनीता देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतरे और जलजमाव स्थल पर उग्र प्रदर्शन करते हुए लोगों ने सड़क पर बने तालाब में मछली का जीरा डालकर विभाग को चेतावनी दी। ग्रामीणों ने आरईओ विभाग को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि यदि इस अवधि में सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो सभी ग्रामीण मिलकर जिला कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। विभाग के अधिकारियों को कार्यालय में बैठने नहीं दिया जाएगा। निवर्तमान मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि वनहती से छोटकी खरगडीहा चौक से पंचायत सचिव...