गिरडीह, अगस्त 7 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित गांडेय थाना क्षेत्र के शीतला गांव के समीप मुख्य सड़क पर स्थित एक विशाल सूखा हुआ बरगद का वृक्ष गुरुवार शाम अचानक से गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से किसी भी प्रकार की जान - माल की हानि नहीं हुई। अचानक से पेड़ गिरने पर आस - पास के क्षेत्रों में अफरा - तफरी का माहौल बन गया। गांडेय पुलिस की मदद से सूखे हुए पेड़ को सड़क से हटाया गया। पेड़ गिर जाने के कारण मुख्य सड़क पर लगभग आधा घंटा तक बड़ी गाडियों का परिचालन बंद रहा। हालांकि छोटी गाड़ियां धीरे - धीरे अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। यह भी पढ़ें- Gridih News: तेज हवा-बारिश में मुख्य सड़क पर गिरा विशाल सूखा पेड़, हादसा टला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...