Gridih News: सड़क पर गंदा पानी बहाने पर थाने में आवेदन
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खान को आवेदन दिया है। जिसमें सरकारी काली मंडप मुख्य मार्ग में गांव के ही कुछ लोगों पर गंदा पानी बहाने का आरोप लगाया है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी काली मंडप का मुख्य मार्ग चितरपोकी गांव की ओर जाता है। उक्त सड़क पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा गंदा पानी बहाया जाता है। सड़क पर पानी बहाने से सड़क में पानी जमा हो जाता है। सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ कानूनी कारवाई करने की मांग की है। आवेदन में रामजी रजक, गीता देवी, तुलसी रजक, अजय स्वर्णकार, कल्लू साव, आर्दश कुमार सहित अन्य ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.