गिरडीह, नवम्बर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेनादोनी निवासी अमरेश कुमार तुरी है। बताया जाता है कि वह किसी काम से घर के निकला था। इसी बीच जमुआ थाना क्षेत्र के जोरासांख के निकट सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर आये जहां उसे चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वाहन दुर्घटना कैसे और किस वाहन से हुई है इसका खुलासा नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...