Gridih News: सड़क दुर्घटना में दो युवती समेत तीन घायल
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-गावां रोड पर हरिरायडीह गांव के पास गुरुवार रात करीब 8 बजे एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार कोसोगोन्दोदिघी निवासी रानी कुमारी (16), चकाई पंचमुखी चौक निवासी टुन्नी देवी (18) और पवन कुमार राम (27) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपनी बाइक पर दोनों युवतियों को बैठाकर देवरी से कोसोगोंदोदिघी लौट रहे थे। तभी हरिरायडीह के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.