Gridih News: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों ने किया हंगामा
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित दासडीह गांव के पास बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांडेय थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव निवासी 18 वर्षीय सागर वर्मा महेशमुंडा हाट से सब्जी बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। वहीं चंपरा गांव निवासी 18 वर्षीय संत्येन्द्र टुडू मेहमानी से वापस आ रहा था। इसी दौरान दासडीह के समीप दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर गांडेय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन से दोनों घायलों को गांडेय सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सागर वर्मा को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया। संत्येन्द्र टुडू का गांडेय सीएचसी में इलाज चल रहा है।सागर को गिरिडीह ले जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.