Gridih News: सड़क दुर्घटना में ताराटांड़ का युवक घायल
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गिरनिया-बड़कीटांड़ मुख्य मार्ग स्थित ताराटांड़ थाना क्षेत्र के अंबाडीह और पचरुखी गांव के बीच सड़क दुर्घटना में मंगलवार देर शाम एक युवक घायल हो गया। युवक की पहचान ताराटांड़ थाना क्षेत्र के शंकरडीह गांव निवासी 20 वर्षीय युवक वीरेन्द्र राय के रुप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण घटना की आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए गिरिडीह भेजवाया। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में गिरनिया - बड़कीटांड़ तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य को लेकर कई जगह पुलिया निर्माण के लिए गड्ढ़ाा खोदा गया है। वीरेन्द्र राय मंगलवार की शाम जबरदाहा से अपना घर जा रहा था। उसी क्रम में वह बाइक सहित गड्ढ़े में गिरकर घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.