Gridih News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित पिहरा में घायल युवक महेन्द्र सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त युवक सोमवार को मानपुर से पैदल अपने घर खम्हरवा जा रहा था। मानपुर तुरिया टोला के पास तेज गति से जा रहे एक दोपहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि बाइक सवार उसे लगभग 15 मीटर तक घसीटता चला गया। गंभीर स्थिति में घायल युवक को इलाज के लिए कोडरमा ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक का शव गुरुवार को गांव आते ही परिजनों व क्षेत्र में मातम छा गया। युवक अपने पिता का एकलौता संतान था। उसे तीन पुत्री व पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.