गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के नावाडीह बस्ती में शनिवार शाम वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार मछली विक्रेता अनवर अंसारी 52 ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने रोना-धोना शुरू कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य अनूप पांडेय अपने समर्थकों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढांढ़स बंधाया। सरिया पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। वैन बगोदर की बताई जा रही है जिसमें मार्बल टाइल्स लदा था। जानकारी के अनुसार अनवर अंसारी मछली बेचकर अपनी साइकिल से अपना घर विजयपुरा जा रहा था। इसी बीच बगोदर से बिरनी जा रही पिकअप वैन ने पीछे से उसे ठोकर मार दी। स्थानीय लोग उसे इ...