गिरडीह, नवम्बर 29 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के सिरनाटांड़-हरियाडीह रोड पर नायकडीह गांव के पास शनिवार को हुई सड़क दुघर्टना में बाइक पर सवार एक बालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी मंझलाटोल निवासी पग्गन हांसदा 45 वर्ष, सिसिलया सोरेन 40 वर्ष, मोनिका हांसदा 18 वर्ष तथा इलियास हांसदा 06 वर्ष शामिल है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद सिसिलया सोरेन को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल पग्गन हांसदा ने बताया कि शनिवार को अपनी पत्नी बच्चों को साथ लेकर बाइक से देवरी के मंदनाडीह गांव से लुप्पी जा रहे थे। इसी क्रम में सिरनाटांड़ (नायकडीह) पास...