Gridih News: सड़क दुघर्टना में दो महिलाओं समेत तीन घायल
गिरडीह, जुलाई 12 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो - देवरी रोड पर घासीडीह/चतरो के पास शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में घोरंजी गांव की सविता देवी 30 वर्ष पति सीताराम दास, उषा कुमारी 40 वर्ष पति अनुराग शर्मा व चकाई थाना क्षेत्र के दुम्मा चकाई निवासी आसिफ अंसारी 17 वर्ष पिता इस्लाम अंसारी घायल हो गये। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद सविता देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.