Gridih News: सड़क के गड्ढ़ों और कीचड़ में मछली डाल ग्रामीणों ने जताया विरोध
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के बेन्ड्रो गांव में सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क पर बने गड्ढों में जमा पानी और कीचड़ में मछली डालकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग से प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली यह सड़क ठाकुर बाबा पिंडा, बली स्थान, मध्य विद्यालय और श्मशान घाट तक जाने का प्रमुख मार्ग है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनमें पानी और कीचड़ जमा रहने से सड़क की हालत तालाब जैसी हो गई है। इससे पैदल राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।इंकलाबी नौजवान सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.