Gridih News: सड़क के अभाव में इलाज के लिए मरीज़ को खटिया पर टांग कर ले जाने को विवश परिजन
गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के भेलवाघाटी पंचायत अन्तर्गत ग्राम बरमसिया के लोही टोला में एक 55 वर्षीय बीमार व्यक्ति को परिजनों द्वारा खटिया पर टांग कर मुख्य सड़क तक ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर क्षेत्र में गुरुवार को कई तरह की चर्चा हो रही है। यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है। इस संबंध में बताया कि बरमसिया गांव निवासी बीमार मुंशी किस्कू को परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामीण द्वारा खटिया पर टांग कर करीब एक किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाया गया। जहां से अन्य वाहन में बैठाकर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने गुरुवार को बताया कि लोही गांव तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जिसके कारण मरीजों, महिलाओं समेत आम लोगों को आवागमन करने में काफी परेशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.