Gridih News: सड़कों पर उतरा अभियान दल, दुकानदारों को खदेड़ा
गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए गुरुवार को नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर फिर उतरी। यह अभियान अम्बेदकर चौक से शुरू होकर टावर चौक, कोर्ट रोड, जिला परिषद चौक, कालीबाड़ी चौक आदि तक चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ और सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखे दुकान, ठेला और खोमचा हटाए गए। टीम ने अतिक्रमण कर व्यवसाय कर रहे कई लोगों के चालान काटे तथा उनपर सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की। यातायात नियमों का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से सड़क पर खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान काटे गए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: हजारीबाग में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सख्त एक्शन टीम ने स्पष्ट किया कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.